कौलापुर के मदनपुर में रजक पदक जीतकर लौटी कोमल का स्वागत करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
पंजाब के संगरूर जिले में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवेलिंग थ्रो में रजत पदक जीतकर बुधवार को जनपद लौटी कोमल बिंद का खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मदनपुर स्थित खेल मैदान के समीप खिलाड़ियों संग ग्रामीणों ने माला पहनाकर उत्साह बढ़ाया। गोपीगंज से सटे मदनपुर निवासी महेंद्र बिंद की पांच बेटियों में कोमल शुरूआत से खेल में अव्वल थी। 31 जुलाई से दो अगस्त तक पंजाब के संगरूरू में हुए खेलकूद में कोमल ने 41 मीटर भाला फेंककर रजत पर कब्जा किया। जैवेलिंग थ्रों में शानदार प्रदर्शन कर कोमल खिलाड़ियों के लिए रोल माडल बन गईं है। स्वागत के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि वे भी खेल में अपना भविष्य संवारेंगी। स्वागत से अभिभुत कोमल ने बताया कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। हार से निराश होने के बजाय उससे कमियों को खोज उसपर काम कर खेल में निखारना चाहिए और जीत मिलने खेल को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। हार जीत के बजाय खिलाड़ी को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। स्वागत करने वालों में मुरलीधर बिंद, जंग बहादुर सिंह, अमर यादव, पवन तिवारी, अजय मिश्रा, कलेक्टर सिंह आदि रहे।