गोपीगंज। औराई ब्लाॅक क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के भगतपुर मौजा में सामुदायिक शौचालय बदहाल है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की। बताया कि गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2021 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में शौचालय बदहाल पड़ा है। इसकी देखरेख के लिए ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी की नियुक्ति भी किया था। देखरेख न होने के कारण शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ और शौचालय का दरवाजा टूटा है। ग्रामीण आशीष तिवारी, फूलचंद तिवारी, रमेश तिवारी, किशन तिवारी, शिवाचंद्र तिवारी, मनोज तिवारी आदि ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्ति की। जिला प्रशासन से शौचालय बनवाने की मांग किया।