ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के श्रीपुर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दुकान को निरस्त करने की मांग की। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 40 शिकायतकर्ताओं के प्रार्थनापत्र पर दुकान को निलंबित तो कर दिया गया है, लेकिन विभागीय मिलीभगत से दुकान को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाते हुए खुली बैठक कराकर नए सिरे से दुकान का आवंटन कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्षों से कोटेदार की ओर से अंत्योदय, खाद्य सुरक्षा कानून, गरीब, मजदूर, प्रवासी, श्रमिक लाभार्थियों के साथ मनमानी की जाती रही है। दुकान बहाल होने पर अगर दुबारा जिम्मेदारी मिल जाने पर उत्पीड़न शुरु किया जाएगा। जिसे कार्डधारक बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मातासेवक यादव, अनिता देवी, मंजू देवी, कलावती देवी, मीरा, मनोरमा देवी, गुंजा देवी, गुड्डी मिश्रा, संगीता देवी, प्रियंका, मंजीता देवी, वि नीत कुमार, लालजी, दानबहादुर आदि रहे।