फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरे गडेरिया गांव में विकास बनेगा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पंचायत चुनाव की सक्रियता गावों में तेजी से बढ़ रही है। दावेदार अभी से ही जीत-हार को लेकर गुणागणित में जुट गए हैं। कोई विकास के दाम पर दुबारा मुखिया बनने की उम्मीद लगाए है तो कोई कमियां गिनाकर सरताज बनने की कोशिश में जुटा है। पुरे गडेरिया गांव के बाजार में हाई मॉस्क लाइट के अभाव से अंधेरों में रहता है। जल निकासी के लिए नाली न होने से सड़कों पर जलजमाव रहता है। मुसहर बस्ती में पेयजल की सुविधा आज तक नहीं हो सकी। गांव में काफी विकास कार्य के बीच कई समस्याएं है जिसको लेकर लोग मुखर भी हो रहे हैं। पूरेगड़ेरिया गांव की आबादी 1600 जबकि 1000 मतदाता वाले इस गांव के बाजार में शौचालय, आवास, हैंडपंप समेत कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन गांव के बाजार में हाई मास्क लाइट न होने से शाम होते ही अंधेरों छा जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। वहीं जल निकासी के लिए नाला न होने से बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। प्रधान का दावा है कि प्राथमिक विद्यालय, खड़ंजा, 263 शौचालय, 34 आवास, 35 वृद्धा पेंशन, 60 विधवा पेंशन, दो दर्जन से अधिक हैंडपंप रिबोर सहित अनेक कार्यों को कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें