फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाले के निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रुका

विज्ञापन
महुआरी गांव में नाली में डाली गई पाइप। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के महुआरी गांव में नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बाद काम रोक दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग न किया जाए। मानक के अनुसार ही काम हो। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 140 मीटर नाला निर्माण हो रहा है। इसमें बालू, सीमेंट सहित अन्य जरूरी सामान में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केवल जेसीबी से खोदाई कराकर सीमेंट की पुलिया (वोवेन पाइप) डाल दी गई है, जो भविष्य के लिए सही नहीं है। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई अखिलेश श्रीवास्तव से की और काम को रोक दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी से किया। महुआरी निवासी शिवकुमार तिवारी, रवि तिवारी उर्फ बऊ, राजू मिश्रा समेत ग्रामीणों ने नाला निर्माण को मानक के अनुरूप कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें