फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बनने के 24 घंटे के अंदर उखड़ने लगी सड़क, चौड़ाई कम होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Sat, 23 Mar 2024 12:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के डुड़वा कुकरौठी गांव में सड़क निर्माण के 24 घंटे के अंदर ही उखड़ने पर ग्रामीण नाराज हो गए। लोगों ने सड़क की खराब गुणवत्ता व चौड़ाई कम होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
Bhadohi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही ब्लॉक के डुड़वा कुकरौठी गांव में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी को लेकर ग्रामीण बिफर पड़े। गांव में बनाई जा रही सड़क 24 घंटे के भीतर ही उखड़ने लगी। एक तरफ कार्यदायी संस्था ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी। वहीं दूसरी तरफ काम की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि पैर से रगड़ने पर ही गिट्टियां उखड़ने लगी। ग्रामीण बनी सड़क की गिट्टियों को हाथ से बंटोर ले रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जांच की मांग की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण की ओर से सड़क का काम कराया जा रहा है। मानक सही न होने पर सड़क सही ढंग से नहीं बनाई जा रही है। गुरुवार को मार्ग का लेपन किया गया और शुक्रवार को उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस की बात कर रही है, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से सीधे उल्लंघन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब सड़क में घटिया सामग्री को देखा तो वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में भी वायरल कर दी है। वायरल वीडियो में ग्रामीण पैर एवं हाथ से ही बनाई गई सड़क को उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर उखड़ी हुई बजरी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में गुणवत्ता के हिसाब से घटिया सामग्री लगाई जा रही है एवं तारकोल आदि का भी सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मांग किया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच कराएं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पटेल, अवधेश पटेल आदि रहे। दूसरी ओर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनूराम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क का काम अभी चल रहा है। काम पूर्ण होने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें