फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां विकास खंड के बसपरा गांव में विरोध-प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग जिलाधिकारी से की। आरोप लगाया कि दोनों जिम्मेदार लोगों ने ग्रामीणों की पेयजल सुविधा के लिए आए सोलर वाटर पंप के नाम पर 2.49 लाख रुपये निकाल लिया लेकिन पंप नहीं लग सका। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से मामले को दबा दिया। सोलर पंप एक बानगी भर है शौचालय, आवास, चकमार्ग, कच्चे-पक्के मार्ग, पुल, मनरेगा, स्वास्थ्य आदि विकास कार्यों के नाम पर बड़ी गड़बड़ी करते हुए सरकारी धन दुरुपयोग किया जा रहा है। डीपीआरओ कार्यालय में वर्षों से तैनात होकर अधिकारी-कर्मचारी जांच के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं यही कारण है कि इतनी बड़ी धनराशि की हेराफेरी लोगों को अचंभित कर दिया है। सुशील कुमार यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले को गंभीरता से लेकर उच्च स्तरीय जांच कराने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें