ज्ञानपुर। घटतौली और दाम अधिक लेने का मामला गरमाने के बाद आपूर्ति विभाग ने सक्रियता दिखाई है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर नगर स्थित उमा गैस एजेंसी पर छापा मारा। गोदाम में भरे सिलिंडरों की तौल कराकर उपभोक्ताओं से निर्धारित दाम पर ही गैस देने की हिदायत दी गई। वहीं गैस एजेंसी संचालक भी विभागीय कार्रवाई से सावधान होकर कदम बढ़ा रहे हैं। डीएसओ अमित कुमार तिवारी, निरीक्षक दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से स्टाक रजि स्टर, सिलिंडरों के रखरखाव, लाभार्थियों को मिलने वाले उपकरण, होम डिलिवरी, खातों में सब्सिडी आदि की जांच की। इस मौके अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद मि श्रा समेत वि भाग के अन्य कर्मचारी रहे।