फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई तहसील के कनेहरी गांव के ग्रामीणों ने कुनबे संग सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। डीएम को ज्ञापन देकर गुहार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि गांव की एक भूमि पर वह सालों से आबाद है। अब बिजली विभाग की ओर से गलत पैमाइश कर उन्हें बेदखल किया जा रहा है। यहां पर कई परिवारों को सरकारी आवास भी बनाए गए हैं। दो से तीन पुश्तों से वहां आबाद परिवार बिजली विभाग की मनमानी से खुले आसमान के नीचे आ जाएगा। जिलाधिकारी से मांग किया कि सही पैमाइश कराकर उनकी बेदखली रोकी जाए। इस मौके पर सुरेश, लालजी, रमेश, रेनू, अरविंद, पूजा, शकुंतला, शांति, रोहित, सुरेश, कमला, दिनेश, वंदना, कमलेश, सरोजा, उमेेश, रंगीला, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें