फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अब किसी की तेरहवीं न करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर मथुरापुर में बुधवार को हुई बैठक में मृत्यु भोज, तेरहवीं जैसे कार्यक्रमों में शामिल न होने की शपथ ली गई। बैठक में मथुरापुर, घरवनपुर, रुद्रपुर के लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आज के बाद न तो तेरहवीं करेंगे न ही किसी तेरहवीं कार्यक्रम में जाएंगे।
विज्ञापन

सपा नेता नान्हक यादव की 60 वर्षीय भाभी का गत 26 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके यहां तेरहवीं कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के कुछ वरिष्ठ लोगों ने उनसे तेरहवीं न करने का आग्रह किया। जिस पर वे तैयार हो गए। इसके बाद गांव की एक बैठक बुधवार को बुला कर इसे हमेशा के लिए न करने का निर्णय लिया गया। नान्हक यादव ने कहा कि ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। कहा निश्चित रूप से तेरहवीं कार्यक्रम गरीब परिवार के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। देखा गया है कि गरीब आदमी बीमारी में कर्ज से लद जाता है, फिर तेरहवीं करने के लिए और कर्ज तले दबता जाता है।
बैठक में भग्गू यादव, राजकुमार यादव, बेचू पाल, होरी लाल पाल, रामराज यादव, बनारसी यादव, प्रशांत यादव, नेहरू यादव, शैलेश यादव, विधान यादव, सुनील यादव, सोनू यादव, रामसेवक यादव, विवेक यादव, संतोष यादव, दशरथ यादव, प्रकाश यादव, लल्ला यादव, तारकनाथ यादव, डब्बू यादव, अतुल यादव, प्रभात यादव, अवधेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें