कोइरौना थानाक्षेत्र के नेवाजीपुर गांव निवासी कमलाशंकर प्रजापति के परिवार वाले बुधवार की रात सो गए। रात में करीब आठ बजे अचानक मड़हे से आग की लपटें देखकर घर के लोग जाग गए।
इस दौरान आग से कमलाशंकर की दो गायें मर चुकी थीं। अगलगी की घटना के बाद रात नौ बजे पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर गुहार लगाई। बृहस्प्तिवार सुबह आठ बजे तक पुलिस नहीं पहुंची।
इसको लेकर ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस की लापरवाही के खिलाफ धनतुलसी-जंगीगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर लगते ही सीओ ज्ञानपुर श्याम शंकर पांडेय, तहसीलदार पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
सीओ के निर्देश पर दोनों मवेशियों को पीएम के लिए भेजा गया और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।