फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन करते आनापुर के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित आनापुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक ओर जिला प्रशासन गड्ढामुक्त सड़कों का दावा कर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च तो कर देता है, लेकिन सड़कों के निर्माण में बरती जा रही मानक की अनदेखी से गड्ढों में तब्दील कर आवागमन में परेशानी खड़ी कर देती हैं।
विज्ञापन

कहा कि निर्माण कराकर जिम्मेदार कभी पीछे मुड़कर यह देखना उचित नहीं समझते कि सड़क की हालत क्या है। मुख्य सड़क होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन रेलवे स्टेशन को जोड़ते हुए पड़ाव, गोपीगंज नगर आदि स्थानों पर होता रहता है। बरसात के कारण सड़क हालत चलने लायक नहीं रह गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विमल मिश्रा, सूरज तिवारी, मनोज यादव, टमटम हरिजन, शारदा तिवारी, पिंटू तिवारी, मोहित तिवारी, पंडित यादव, रणधीर तिवारी, नंदी, नितिन, संजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें