ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के सरायरुद्दी के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर कोटेेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर दुकान को बर्खास्त करने की मांग की। कोटेदार को फर्जी स्पष्टीकरण देने के मामले में गिरफ्तारी की मांग की गई।
ग्रामीणों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गत वर्ष कार्डधारकों ने शपथपत्र देकर वितरण में धांधली, दुर्व्यहार का आरोप मढ़ा था, जिस पर विभाग ने जांचोपरांत निलंबन कार्रवाई की संस्तुति कर दी, लेकिन विभागीय मिलीभगत से कोटेदार ने फर्जी स्पष्टीकरण देकर दुकान का संचालन कराने लगा। कार्डधारकों के साथ पूर्व की पुनरावृत्ति शुरु होते ही नाराजगी बढ़ गई। जबकि शिकायत के समय दर्जनों कार्डधारकों ने शपथपत्र भी दिया और उस पर हस्ताक्षर भी सही है। चेतावनी दिया कि दुुकान बर्खास्त न की जा सकी तो वह मंडलायुक्त कार्यालय भी घेरने को बाध्य होंगे। जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि जांच कर दुकान को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ऊषादेवी, मुन्नी देवी, रामअचल, भगेलू, अजय कुमार, छोटई, चंद्रेश सिंह, राजू पासी, सूर्यबली मौर्य, प्रेमादेवी, गजराज, भोलानाथ, जयनारायण, लल्लू, इंद्रबहादुर, राकेश, अवध नारायण आदि रहे।