फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के दानूपुर पश्चिमपट्टी गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को तकनीकी अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2020 में हजारों रुपये खर्च कर दानूपुर-अभोली मार्ग तक चकमार्ग का निर्माण ब्लाक प्रशासन ने कराया था। बाद में चकमार्ग के मध्य पाइप इतनी पतली लगा दी गई कि बारिश का पानी चकमार्ग के ऊपर से बहने लगा। इस वजह से सड़क की मिट्टी बह गई और मार्ग पर लगी ईंटें तितर-बितर हो गई। यहां से ग्रामीणों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग होने से यह व्यस्त मार्ग है। दिन के समय इस मार्ग से किसी तरह आते जाते हैं लेकिन शाम ढलने के बाद आना जाना मुश्किल होता है। एक सप्ताह में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं कराया गया तो ग्रामीण बीडीओ का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश बिंद, समरजीत, मो. फकीर, बदरे आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें