फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के महदेपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि प्रधान और सेक्रेटरी मिलीभगत कर भूमिधरी की जमीन में चकरोड बनवा रहे हैं। जबकि नक्शे में चकरोड दूसरे नंबर की जमीन पर है।
विज्ञापन

रामचंद्र बिंद, राकेश पाठक, दिनेश आदि ने आरोप लगाया कि थाना दिवस, तहसील दिवस में मामला रखने पर अधिकारियों ने मामले की जांच करके ही कोई कदम उठाने की बात कही थी, लेकिन प्रधान विपक्षियों से मिलीभगत कर भूमिधरी जमीन पर चकरोड बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। एक ओर गरीब, मजदूर परिवारों को नुकसान पहुंचाने तो दूसरी ओर चहेतों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। एसडीएम भदोही योगेश कुमार ने कहा कि हलका लेखपाल, राजस्व निरीक्षक से जांच कराकर समाधान निकाला जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुशील यादव, इंद्रजीत, शैलेश कुमार, मुन्नालाल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें