फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ·कालीन नगरी में बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीमावर्ती जिले प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान तेज करते हुए आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही जिले के प्रमुख गवाहों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों काउंसिलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्त्रस्वार की शाम प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट है। खासकर सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई। अपराधियों की तलाश में पुलिस की धर-पकड़ तेज हो गई। जिले में भी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने चौकसी बढ़ाते हुए सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। जिले के विंध्यनगर, बीरमपुर, दुर्गागंज, ऊंज जैसे प्रयागराज से सटे इलाकों के साथ ही अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस हर आने-जाने वाहनों पर कड़ी नजर रख रही है। वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा जिले में जितने भी गंभीर मामलों के गवाह हैं, उनकी सुरक्षा कड़ी करते हुए सुरक्षा में लगे जवानों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। चेकिंग के साथ गवाहों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें