फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठ महीने में विद्युत सखी ने जमा कराए 1.60 करोड़ बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। बिजली निगम से जुड़ीं 65 विद्युत सखियों ने बीते आठ महीने में करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया है। विद्युत सखियां एप के माध्यम से बिल जमा करवाती हैं। वे अधिकतम दो लाख रुपये तक बिल जमा करवा सकती हैं। ज्ञानपुर और भदोही बिजली उपखंड के अंतर्गत जिले में करीब पांच लाख बिजली उपभोक्ता हैं। एसी राधेश्याम ने बताया कि विद्युत सखी ने अप्रैल से अब तक करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये का बिजली जमा करवाया है। हर महीने 20 लाख रुपये जमा कराती हैं। विद्युत सखी के पास एक एप होता है। उसका रिचार्ज किया जाता है। एप पर वाॅलेट होता है। एप से ही बिजली बिल आसानी से जमा किया जाता है। कहीं से किसी भी उपभोक्ता का बिल जमा कर सकती हैं। विद्युत सखी जैसे ही एप पर कनेक्शन नंबर डालती हैं, वैसे ही सारी डिटेल आ जाती है। विद्युत सखी आने के बाद ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को ज्यादा राहत मिली है। उपभोक्ताओं को सहज जन सेवा केंद्र, बिजली उपकेंद्र का चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें