फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे नदारद

विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र पर ऊचाई नापने वाली टूटी मशीन दिखाती कार्यकत्री। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कुलमनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को पंजीकृत बच्चों में से एक भी बच्चा केंद्र पर मौजूद नहीं रहा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात सहायिका रीता शुक्ला भी केंद्र पर मौजूद नहीं थीं। केंद्र पर बघेलीपुर निवासी आकाश शुक्ला अपनी एक माह की बेटी महालक्ष्मी का वजन कराने आए लेकिन बच्चों का वजन करने वाली मशीन को टांगने की कोई जगह न होने से किसी तरह जुगाड़ से बेटी का वजन किया गया। कुलमनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की लंबाई नापने वाली मशीन भी टूट गई है। केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधिका मौर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन करने वाली मशीन को टांगने की कोई जगह नहीं है। इससे बच्चों को केवल जुगाड़ से ही मापा जाता है। बताया कि केंद्र में कुल 13 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन बुधवार को केंद्र पर एक भी बच्चा नहीं आया। डीपीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि अब केंद्रों पर बच्चों का वजन तौलने के लिए डिजिटल मशीन उपलब्ध कराई जा रही है, जो भी केंद्र पर अव्यवस्था है। उसे शीघ्र ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें