माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां के सहायक अध्यापक के खिलाफ अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। आरोप है कि वह बच्चों से अश्लील बातें भी करता है। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
Bhadohi News: ज्ञानपुर के सुरियावां ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां बच्चों से अश्लील बात करने वाले सहायक अध्यापक का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्टाफ रूम में टेबल पर सोते नजर आ रहे हैं। मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरियावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मनोहर अभियां के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश गौतम पर आरोप है कि वे क्लास रूम में क्लास रूप में बच्चों से अश्लील बात करते हैं। गुरुवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा किया।
आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों से अश्लील बातें करता है और उनसे उल्टा-सीधा सवाल-जवाब करता है। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर से भागदौड़ तेज हो गई। शुक्रवार को मामला तूल पकड़ लिया और उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के स्टाफ रूम में सो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पूरे रूम में किताब, कागज इत्यादि इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक काफी दबंग किस्म का है। वह लोगों पर मुकदमे की धमकी देकर रौब बनाता है। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि शिक्षक की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। अब उसके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के बाद ही उनके निलंबन की कार्रवाई होगी।