फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ई.बस कंडक्टर को धमकाने का वीडियो वायरल, चार ऑटो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय स्टेशन गेट नंबर-1 बाटा के समीप ऑटो चालकों की तानाशाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ई-बस में सवारी भरने को लेकर ऑटो चालक और बस कंडक्टर के बीच हुई बहसबाजी के मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चार ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेशन गेट नंबर-1 के पास सरकारी इलेक्ट्रॉनिक बस का कंडक्टर बस खड़ी कर सवारियां भर रहा था। इसी दौरान कुछ ऑटो चालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि ऑटो चालकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बस कंडक्टर और चालक को जमकर धमकाया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक आशीष कुमार वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, नासिर अहमद और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने और यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें