फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विभीषण को मिली शरणागति, अंगद-रावण के बीच हुआ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सरई पठखानी गांव में जय श्रीराम रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित रामलीला में शनिवार को विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद आदि के प्रसंग का मंचन हुआ। इन प्रसंगों ने दर्शकों को भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

रामलीला के तहत लंकापति रावण के अत्याचारों से दुखी होकर विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंचे। श्रीराम ने विभीषण को शरण देकर उनकी रक्षा का संदेश दिया। अंगद-रावण का संवाद का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। श्रीराम के दूत अंगद ने लंका पहुंचकर रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक वापस करने की बात कही।
दर्शकों ने अंगद के निर्भीक और ओजस्वी संवादों पर खूब तालियां बजाईं। इसके बाद समुद्र पार लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व श्रीराम ने भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें