फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

490 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 03 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही दूरदराज से अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन


 जिले के सात केंद्रों पर प्रथम पाली में गहमागहमी के बीच परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 4053 अभ्यर्थियों में से 283 अनुपस्थित रहे और 3770 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

 दूसरी पाली में पंजीकृत 1901 में से 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित और 1694 उपस्थित रहे। प्रथम पाली में पूर्व माध्यमिक और दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पालियों में पर्यवेक्षक और सचल दल की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों में 490 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें