डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में वेरिफिकेशन करतीं एसडीएम कविता मीणा
- फोटो : BHADOHI
भदोही। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन से गठित जांच समिति ने मंगलवार को रामरायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में नियुक्तियों की जांच की। उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर कविता मीणा ने दो घंटे तक महाविद्यालय में रह कर यहां तैनात दो एसोसिएट प्रोफेसर और 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों की जांच की। उन्होंने बताया कि ऐसा केवल इसी महाविद्यालय में नहीं बल्कि बाकी महाविद्यालयों में जांच कराई जा रही है। शाम को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) मुरलीधर राम ने बताया कि जांच टीम में डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वित्त अधिकारी राधेश्याम और नोडल अधिकारी के रूप में यहां के प्राचार्य मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि यहां 15 प्राध्यापक हैं। सभी ने जांच में सहयोग किया। जांच में सबकुछ ठीक ठाक मिला।