फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विभूति एक्सप्रेस की बोगी पर वेंडरों ने चलाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रविवार को विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी में पत्थर चलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इसे लेकर स्टेशन पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि उक्त घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। रेलवे पुलिस पत्थर चलाने वाले अवैध वेंडरों की तलाश में जुट गई है।
रविवार को विभूति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी हुई। इसी दौरान एक बोगी का बंद दरवाजा अवैध वेंडर खुलवाने लगे। यात्रियों ने नहीं खोला तो वेंडर पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल होने पर जब तक रेलवे पुलिस पहुंचती वेंडर वहां से भाग गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि किसी भी यात्री को पथराव से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन वेंडरों ने पथराव किया।
उक्त प्रकरण से रेलवे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शासन से लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के चाक-चौबंद होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन वेंडर पथराव कर गायब हो गए और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन

आरपीएफ के इंसपेक्टर मुकेश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें