फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टोल के पास खड़े हो रहे वाहन, मूकदर्शक बने हैं टोलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के पास इन दिनों बड़ी लापरवाही देखी देखी जा रही है। टोल प्लाजा के उत्तरी और दक्षिणी लेन पर सुबह से लेकर देर रात तक बड़े-बड़े वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जाड़े का मौसम शुरू होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। टोल प्लाजा के पास टोलकर्मियों की लापरवाही से बड़े वाहन हाईवे पर घंटों अपने वाहन खड़े कर कर चाय-पान की दुकानों पर बैठे रहते हैं। इससे भी वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार पुलिसकर्मियों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अभियान चलाया लेकिन इनका अभियान यहां फेल हो जाता है। टोल के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलते ही नहीं हैं। कर्मचारियों के सहारे कार्य कराने से समस्या होती है। हाईवे पर आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मामले को लेकर सभासद राजेश गुप्ता, मोहित बाबू, कोमल मोदनवाल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अविलंब सर्विस लेन पर अतिक्रमण कर खड़े रहने वाले बड़े वाहनों को हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें