फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से मुठभेड़ में इस्तेमाल एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। बदमाशों में एक मिर्जापुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर तुलापुर ताल के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ भी हुई, जिसके बाद पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के मुख्य अभियुक्त नीरज दूबे निवासी तुलापुर, बूल्लू सोनकर कंसापुर महराजगंज, संजय तिवारी निवासी तुलापुर, रोहित तिवारी तुलापुर, हरिशंकर दूबे चकौड़ा, वृज कुमार उपाध्याय जमुआरी कछवा मिर्जापुर शामिल रहे। श्री राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों के निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल और दो चार पहिया वाहनों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चोर गिरोहों का नेटवर्क कई जिलों में था, जिसमें वाहनों की चोरी कर अन्य प्रांतों में ले जाकर बेचते थे। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व का इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।  मुठभेड़ टीम में एसओ विवेक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, सुहेल अहमद, इमरोज खां, इंदू प्रकाश, विपिन बिहारी, धर्मपाल, वृजेश, महेंद्र पाल, त्रिलोकी खरवार आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें