फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: हाईवे पर चार वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Thu, 31 Aug 2023 11:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के किशुनदेवपुर में गुरुवार रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे की उत्तरी लेन को जाम कर दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के किशुनदेवपुर में गुरुवार रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे की एक लेन को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे जाम विरोध कर रहे लोगों को हटाया। किशुनदेवपुर राधा स्वामी धाम निवासी सुरेश बिंद (45) सब्जी विक्रेता था।

विज्ञापन


गुरुवार रात वह हाईवे के उत्तरी लेन को पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे की एक लेन को जाम कर दिया। इससे उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई।

कोतवाल सदानंद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर जाम कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सब्जी विक्रेता को टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। सुरेश बिंद छह बेटियों का पिता था। तीन की शादी हो चुकी है। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें