फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सब्जियों के दाम घटे, हरी मटर लेने से पहले सोच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सर्दी के सीजन में हरी सब्जियों के दाम में कमी आई है। इससे किचन सब्जियों की खुशबू से गुलजार हो गया है। हरी सब्जी का सेवन बढ़ गया है। हालांकि हरी मटर अभी भी भाव खा रही है। हरी मटर के दाम 100 रुपये किलो के पार चल रहा है। ग्राहक दुकान पर मटर का दाम पूछते हैं लेकिन खरीदने से पहले सोचते हैं। बाजार में 100 से 120 रुपये तक अच्छी क्वालिटी की हरी मटर बिक रही है। वहीं फूलगोभी के दाम में 10 से 15 रुपये की कमी आई है। नए आलू बाजार में आ गए हैं। आलू 20 रुपये किलो बिक रहा है। ज्ञानपुर, भदोही, दुर्गागंज, सुरियावां, औराई, गोपीगंज, चौरी, जंगीगंज, मोढ, कस्तूरीपुर, पाली, महदूजा, दानपुर, ऊंज, महराजगंज आदि बाजार में सीजनल सब्जियां खूब बिक रही हैं। दुकान पर पहुंचने के बाद ग्राहक सबसे पहले पालक, मेंथी, सोया, हरे चने की मांग करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार हरी सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद है। ज्ञानपुर के दुकानदार रमेश सोनकर ने बताया कि 15 दिन के अंदर हरी सब्जी की कीमतों में 10 से 15 प्रति किलो कमी आई है। 80 रुपये किलो बिकने वाला पालक 60 रुपये में बिक रहा है। वहीं मटर 100 रुपये, नया आलू 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये, शिमला मिर्च 100 रुपये, हरी मिर्च 80 रुपये और करैला 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें