फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की चपेट में आकर घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-औराई मार्ग स्थित प्रजापतिपुर में सोमवार दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे वाराणसी ले जाते रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खमरिया निवासी सोहन भदोही के सरैंया में अपने रिश्तेदार महेंद्र कुमार के यहां आया था। यहां से दोपहर दो बजे वे घर की ओर रवाना हुआ। ढाई बजे प्रजापतिपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले एक पिकअप से असंतुलित हो गए बाद में ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भदोही कोतवाली प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि घायलावस्था में मृतक सोहन को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार कर परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में वे शव को लेकर घर खमरिया चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में मृतक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें