फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीबी-जी-रामजी ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी बदलाव : सांसद

विज्ञापन
चंद्रपुरा में आयोजित बैठक में बोलते सांसद डॉ . विनोद बिंद। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। औराई ब्लॉक के चंद्रपुरा गांव में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें वीबी-जी-राम-जी (विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद ने योजना को ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव बताया। कहा कि यह योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वरोजगार और आजीविका के साधन पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजना ग्रामीण भारत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इस मौके पर संजय बिंद, इंद्रजीत तिवारी, सुनील बिंद, दशरथ, शिवम तिवारी, नितेश दीक्षित, शरद पांडेय, राजाराम सिंह, ज्योति कुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें