फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष अभियान के तहत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को नगर के निजामपुर स्थित निजी स्कूल प्रांगण में मिशन इंद्रधनुष अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। सोमवार के शिविर बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। अन्य कई केंद्रों पर भी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि छह जनवरी से 16 जनवरी तक अलग अलग क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाना है। इसमें छूटे बच्चों का टीकाकरण करने का शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। बताया कि जन्म से दो वर्ष तक के बच्चों के साथ साथ गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 2699 बच्चों और 478 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया था। इसके लिए भदोही क्षेत्र में 40 बूथों पर सोमवार को 337 बच्चे 37 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 16 जनवरी तक चलने वाले अभियान में कोई मां बाप लापरवाही न करें और अभियान का हिस्सा बनें। इसमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, मिजिल्स एवं रूबेला और हीमोप्लेसिस इनफ्लुएंजा-बी (एचआईवी) से बचाव हो सकेगा। सेवाऐं देने वालों में डॉ. अफरोज आलम, प्रभात मिश्रा, चंद्र प्रकाश राव, हरेंद्र कुमार, विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार मौर्या और भाजपा नेता विनीत बरनवाल, प्रभु वर्मा आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें