फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बरजी कला गांव में बंद मकान से बर्तन चोरी

विज्ञापन
बर्जीकला में चोरी के बाद आलमारी में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। बरजी कला गांव में चोरों ने त्रिभुवन उपाध्याय के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। त्रिभुवन उपाध्याय और उनके छोटे भाई मनोज उपाध्याय दूसरे प्रदेश में रहते हैं। बीते 23 मार्च को उनके बंद मकान में चोरी हो गई। 24 मार्च को पड़ोसियों ने घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दी गई। 29 मार्च को परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो पता चला कि चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये के कीमती बर्तन उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें