फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य दुकानों पर धड़ल्ले से खप रहे घरेलू एलपीजी

विज्ञापन
जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग स्थित खाद्य दुकान के सामने खड़ा घरेलू एलपीजी सिलिंडर से लदा वाहन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य दुकानदार और ग्रामीण एलपीजी संचालकों की मनमानी नजर आने लगी है। दुकानों पर तेजी से घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग होता दिख रहा है। पेट्रो पदार्थ कंपनियों के क्षेत्रीय और ब्लाक स्तरीय अधिकारी इस पर मौन हैं। रविवार को कई घरेलू एलपीजी के होम डिलिवरी में लगे कर्मचारी खाद्य दुकानों पर सिलिंडर उतारते देखे गए। आपूर्ति विभाग में पंजीकृत 42 एलपीजी एजेंसियां ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, भदोही, अभोली, सुरियावां में सक्रिय हैं। जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या लगभग पौने दो लाख है। इसमें सिर्फ एक हजार उपभोक्ताओं ने कामर्शियल सिलिंडर का पंजीकरण कराया है। इसमें भी अधिकतर के यहां सिर्फ दिखावे के लिए होता है। घरेलू एलपीजी आसानी से मिल जाती है। इससे दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। डीघ ब्लाक के नवधन में ग्रामीण एलपीजी वितरक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर 1120 रुपये में लेने वाले दुकानदार 2200 रुपये वाला कामर्शियल एलपीजी नहीं लेना चाहते। अधिकारी अगर सख्ती करें तो इस पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

अभी तक हुई सख्ती का परिणाम है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के वितरण में पारदर्शिता लाई गई है। कामर्शियल एलपीजी के घटते उपयोग के मामले में विभागीय टीम का असर शीघ्र सामने आएगा। -मोहम्मद गुफरान, क्षेत्रीय अधिकारी, इंडेन पेट्रो पदार्थ कंपनी, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें