फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पहले ससुर और कुछ देर बाद बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मर्चवार गांव की बिंद बस्ती में बुधवार को एक घर से दो अर्थियां उठीं। पहले श्वसुर रीतलाल (75) की मौत हुई। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि बहू बुधना देवी (45) ने दम तोड़ दिया। एक ही दिन परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी शीतलाल कई दिनों से बीमार थे। तीन दिन पहले उन्हें भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। तभी उनके बड़े बेटे कन्हैयालाल की पत्नी बुधना देवी जमीन पर गिर गईं। परिवार के सदस्य उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। डॉक्टरों ने बताया कि लो बीपी के कारण मौत हुई है। वे डायबिटिक मरीज थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें