फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक सप्ताह कटी बिजली पर नाराज अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कचहरी परिसर में एक सप्ताह से बिजली न होने से नाराज अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। डिस्टि्रक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौबे ने बताया कि कचहरी परिसर में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति तकनीकी कारणों से बाधित है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं को परेशानी तो उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसकी बिजली निगम को शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन वे अब तक लापरवाही बने हुए हैं। महासचिव आनंद शुक्ला ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही अधिवक्ताओं पर भारी पड़ रही है। जिसको देखते हुए सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। अधिवक्ताओं ने डीएम से बिजली निगम की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. सूर्यदत्त पांडेय, डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही, प्रमोद तिवारी, योगेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें