फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई और साइबर सुरक्षा के अनुरूप अपडेट करें इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम : कुलपति

विज्ञापन
संविदा एवं अतिथि शिक्षकों के साथ बैठक में पाठ्यक्रम अपडेट और शिक्षण गुणवत्ता पर चर्चा करते कुलप
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षकों से आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम को अद्यतन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों में नवाचार को प्रोत्साहित करने और उन्हें रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार की शाम को इंजीनियरिंग संस्थान के संविदा एवं अतिथि शिक्षकों के साथ बैठक में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यक्रम में बदलाव, शोध, प्रोजेक्ट वर्क और विद्यार्थियों के कौशल विकास पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों से ही संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर उपयोगी बदलाव सुझाने को कहा। साथ ही समय-सारिणी की समीक्षा, नियमित कक्षाओं के संचालन, शोध कार्यों और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और शिक्षकों को छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कुलपति ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट वर्क की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। कहा कि विद्यार्थियों के अच्छे विचारों और सकारात्मक पहलों को प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए उन्हें पुस्तकालय से जोड़ने और विश्वविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मानवहित-राष्ट्रहित की भावना के साथ सभी शिक्षकों को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें