फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भदोही चार दिन में 2.5 डिग्री चढ़ा पारा, स्वास्थ्य मेले में एक माह में सबसे पहुंचे मरीज; जानें खास

Mon, 18 Aug 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही जिले में बीते चार दिनों से मौसम का रुख बदला है। रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे पहले अगस्त में ऐसा मौसम नहीं देखा गया था।
विज्ञापन
कसियापुर पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक संतोष यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की बेरुखी के कारण चार दिन में ढाई डिग्री पारा चढ़ा है। इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम का असर सेहत पर भी पड़ा है। इसके कारण स्वास्थ्य मेले में बीते एक माह का रिकार्ड टूट गया। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक 2593 मरीज पहुंचे। इनमें 70 फीसदी मरीज वायरल बुखार और सर्दी से पीड़ित रहे।

विज्ञापन


रविवार को जनपद के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2593 मरीज पहुंचे, जो संख्या 20 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही। इन दिनों बीमारी होने पर तीन दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बाद ही पूर्ण रूप से आराम मिल रहा है।

चकटोडर, कसियापुर, कटरा, डेरवा, सेमराध, जंगीगंज, हरिहरपुर आदि पीएचसी पर मेला लगा। इस बाबत, कसियापुर के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में मौसम बीमारी के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता जरूरी है।

विज्ञापन

पीएचसी पर आंधे घंटे देरी से पहुंचे डॉक्टर
ग्रामीण अंचल के पीएचसी पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यहां समय पर चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। सुबह 10 से चार बजे तक पीएचसी की टाइमिंग है लेकिन हरिहरपुर, कटरा, नवधन, करियावां, लालानगर, गिदबर्डगांव आदि पीएचसी पर रविवार को 10 बजे के बजाय डॉक्टर 10:40 बजे तक पहुंचे।

चार दिन में तापमान की स्थिति
तिथि अधिकतम न्यूनतम
16 अगस्त 34.8 26
15 अगस्त 34.0 26.6
14 अगस्त 33.4 27.3
13 अगस्त 32.1 27.0

मेला रिपोर्ट पर एक नजर
  • तिथि- कुल मरीज - पुरुष - महिला - बच्चे
  • 17 अगस्त - 2593 - 996 - 927 - 670
  • 10 अगस्त - 2323 - 950 - 905 - 468
  • 03 अगस्त - 2381 - 958 - 897 - 526
  • 27 जुलाई - 2525 - 1095 - 907- 553
  • 20 जुलाई - 2562 - 993 - 943 - 626
नोट : आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ मरीजों को मिल रहा है। मेले का निरंतर निरीक्षण किया जाता है। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाती है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें