फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: फर्जी मतदान के विरोध में भिड़े प्रत्याशी समर्थक, दो घायल

Thu, 15 Apr 2021 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चक साहब बूथ पर गुरुवार को मतदान के दौरान ग्राम प्रधान पद के 2 उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने बैठ गए। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चलाए गए। पत्थरबाजी में एक पक्ष के समर्थक मोहम्मद ईशान और अन्य युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना भाई और महिला एजेंट नूरी फातमा सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, गांव में एक समुदाय के दो प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के कुछ ही देर बाद एक प्रत्याशी के समर्थन में फर्जी मतदान की शिकायत हुई। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध जताया तो दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पोलिंग पर दोनों पक्षों के समर्थक इकट्ठा हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर के समर्थक मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी मतदान केंद्र पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। हालांकि दो लोगों के घायल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी, महिला एजेंट समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार करके थाने भेजा है।

इस संबंध में गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें अन्य अस्पताल रेफर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें