फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: भदोही में नामांकन के अंतिम दिन आचार संहिता का हुआ उल्लंघन, जाम में फंसी एंबुलेंस

Mon, 24 Apr 2023 04:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन भदोही जिले में नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।  प्रत्याशी और उनके सर्मथक जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिखे। 
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन भदोही जिले में नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कहीं पर भी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था नाकाफी दिखी। इस कारण प्रत्याशी और उनके सर्मथक जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिखे। जिससे जाम की स्थिति बन गई है। जाम में एक एबुलेंस भी फंस गई। जिसे किसी तरह रास्ता दिया जा सका। धारा 144 लागू होने के बाद भी बड़े-बड़े जुलूस साथ प्रत्याशी सड़कों पर दिखे। 

विज्ञापन


औराई तहसील में नगर पंचायत खमरिया और घोसिया के चेयरमैन और सभासद पद के उम्मीदवारों का नामांकन चल रहा है। इस दौरान कई प्रत्याशी ऐसे दिखे जो समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय पुलिस केवल औराई चौराहे के अंडरपास के पास ही मुस्तैद दिखी। सोमवार की दोपहर घोसिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो दावेदारों का लंबा काफिला निकला। जो औराई चौराहे के अंडरपास होते हुए हाईवे की दक्षिणी सर्विस लेन से तहसील मुख्यालय नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भदोही में नामांकन के अंतिम दिन आचार संहिता का हुआ उल्लंघन, जाम में फंसी एंबुलेंस 

Trending Videos
विज्ञापन

भारी जुलूस के कारण जाम की समस्या बन गई।  आधे घंटे तक जाम में फंसी एबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन न तो जुलूस में शामिल लोगों पर इसका असर दिखा और न ही पुलिस प्रशासन पर। हालांकि कुछ स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ से एबुलेंस को रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें