फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : सत्यापन पूरा, वेबसाइट पर अपलोड हो रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 185 विद्यालयों ने केंद्र बनने के लिए परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका भौतिक सत्यापन अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। अब उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। परिषद स्तर से ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण होगा। जिले में तीन राजकीय इंटर काॅलेजों सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 193 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 54 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन बोर्ड फॉर्म भर दिया है। परीक्षा की तिथि तय हो गई है। 10 नवंबर तक करीब 185 विद्यालयों ने केंद्र बनने के लिए आवेदन किया है। विद्यालयों में केंद्र के तय मानक का भौतिक सत्यापन करने के लिए डीएम के निर्देश पर तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय टीम गठित ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। 17 नवंबर तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अब उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसके बाद परिषद की ओर से ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्कूलों के भौतिक संसाधनों की रिपोर्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। इस सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद बोर्ड के ऑनलाइन निर्धारण के बाद आपत्तियां भी ली जाएंगी। तहसील स्तर पर गठित कमेटी विद्यालयों में बेहतर शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, चहारदीवारी, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, खिड़की, डबल लॉकर वाली अलमारी, एक्टिवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनीटर, हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था देखा। जिन स्कूलों में एक भी सुविधा कम होगी, वह केंद्र नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें