वीएनजीआईसी में बोर्ड की कापी जांचते शिक्षक। संवाद
- फोटो : Samvad
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू कर दिया गया। कड़ी निगरानी के बीच हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में बने केंद्र पर पहले दिन 7716 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। केंद्र पर मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल और इंटर की दो लाख चार हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के जिले में एक मात्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। परिषद की ओर से इस केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 37 हजार और इंटरमीडिएट की 67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है। उप नियंत्रक मूल्यांकन प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि पहले दिन शुरू हुए मूल्यांकन कार्य के दौरान हाईस्कूल की 5764 व इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की 1952 कॉपियां जांची गई। केंद्र पर पुलिस के जवानों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात रहे।