फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 54371 परीक्षार्थी देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाली परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा, जिससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद के शेड्यूल में लिखित प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों को समय से परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा पूरी तरह यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अनुरूप होगी। इससे विद्यार्थियाें को परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन व प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इस पूरी परीक्षा को भी सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा 11 से 21 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। परिषद की तरफ से इसे समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस कार्यालय में इसका पत्र भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें