फ्लाईओवर के नीचे पिलर संख्या 34 के पास पहुंचा ही था कि इस बीच किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक गोलू सेठ तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गोलू को चार साल का बेटा व दो साल की एक बेटी है। वह बार-बार लोगों से पूछ रहा था कि पापा को क्या हुआ है? वहीं, परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल रहा। पत्नी प्रतिमा बदहवास रही। युवक की अचानक मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।