फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्च से चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आठ मार्च से मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर मऊ जंक्शन वाया रामबाग-प्रयागराज तक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 11 माह बाद चलने वाली इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को राहत, स्टेशनों और हाल्टों पर ठप पड़े यूटीएस-पीसीटी टिकट काउंटरों पर रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन नंबर 05138 रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दारागंज, झूंसी, रामनाथपुर,सैदाबाद, हंडिया खास, भीटी, अतरौरा-सरायजगदीश, अलमऊ हाल्ट, ज्ञानपुर रोड, अहिमनपुर, माधोसिंह, कटका, कछवां रोड, निगतपुर, बहेड़वा हाल्ट, राजातालाब, हरदत्तपुर, भूलनपुर, मंडुवाडीह, वाराणसी कैंट, वाराणसी सिटी, सारनाथ, कादीपुर, रजवारी, औड़िहार, माहपुर, सादात, हुरमुजपुर हाल्ट, जखनिया, दुल्लहपुर, नायकडीह, पिपरीडीह, पनियरा हाल्ट होते हुए मऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन अग्रिम आदेश तक अप-डाउन चलता रहेगा। आठ कोच की विशेष ट्रेन में वैश्विक महामारी के गाइड लाइन और अनारक्षित टिकट लेकर यात्री यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें