मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्ची संग कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पाक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार की रात में घर के बाहर सो रही छह साल की बच्ची को 12 साल का किशोर सूनसान स्थान पर ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। रोती-बिलखती बच्ची ने बताया तो वह परेशान हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मुसहर बस्ती में हुई घटना में नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गोपीगंज: कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके पहले पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।