फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी क्लीनिक भवन का निर्माण्ा मानक के विपरीत 

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर(ब्यूरो)। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में 62 लाख की लागत से बन रहे टीवी क्लीनिक भवन के खिड़की और दरवाजे मानक से विपरीत लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में खामियां मिलने पर सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर खामियां दुरुस्त कर 30 जून तक हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय परिसर के होमियोपैथिक भवन में क्षय रोग कार्यालय स्थापित किया गया है। एक ही भवन में दो विभागों के संचालन से टीवी रोग से जुड़े मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साल भर पूर्व 62.75 लाख की लागत से संयुक्त जिला चिकित्सालय सरपतहां के परिसर में टीवी क्लीनिक भवन का निर्माण शुरू हुआ। एक साल के अंदर भवन तो तैयार हो गया, लेकिन उसकी खिड़की और दरवाजे मानक के अनुसार नहीं लगाए गए। सीएमओ के निर्देश पर विभागीय स्तर से जांच कराई गई तो खिड़कियां और दरवाजे कमजोर मिले। भवन की वायरिंग भी आधी अधूरी होने के साथ आवागमन के लिए मार्ग भी नहीं बना मिला। सीएमओ ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर भवन को 30 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें