कोईरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे के करीब ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुुंची कोईरौना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास की, सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने बताया कि डाउन उधना एक्सप्रेस के आने पर वहां टहल रहा 35 वर्षीय युवक अपना जूता उतार ट्रैक पर लेट गया था। उप निरीक्षक महेंद्र पटेल ने बताया कि क्षतविक्षत शव का शिनाख्त न पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।