वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड पर जमुआं गांव के पास रविवार को भोर में अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर जीआरपी ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय लोग रेलवे लाइन के किनारे से शौच आदि के लिए जा रहे थे उसी समय क्षत-विक्षत शव पर नजर पड़ी। करीब 55 साल की महिला का शव दिखा। शोरगुल मचाने पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने भी मृतक महिला के शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।