फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएनपीजी कॉलेज में मंगलवार को पहुंची संयुक्त टीम को विश्व विद्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के सुरेश प्रकाश तिवारी ने कहा कि केएनपीजी कालेज को विश्वविद्यालय बनाने में काफी कम खर्च आएगा। कालेज के पास पर्याप्त मात्रा में जमीन भी उपलब्ध है। इसके बावजूद मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

शिवम शुक्ला ने बताया कि केएनपीजी कालेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए एक दशक से मांग की जा रही है। उक्त कालेज में छात्रों की संख्या सभी महाविद्यालयों से अधिक है और बीएड समेत अन्य विषयों में छात्र शिक्षणरत हैं। हास्टल में आरक्षण अंतर्गत छात्रों को रहने की सुविधा शुरू से है। विशेष सचिव और निदेशक उच्च शिक्षा का प्रयास जारी रहा तो संघर्ष समिति का सपना भी रंग ला सकता है। संयुक्त टीम में शामिल सदर तहसील के राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने वालों में धीरज दुबे, आदित्य शुक्ला, अंकित राय, शि वा यादव, अनुज पाठक, सगुन पाठक आदि रहे।
शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट : डोंगरे
ज्ञानपुर। केएनपीजी के प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक अमित भारद्वाज, संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार सिंह के साथ टीम ने आर्यभट्ट ग्राउंड, कालेज परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इसे शासन को भेजा जाएगा। यह भी बताया कि विश्व विद्यालय के लिए भदोही समेत चंदौली, मिर्जापुर में भी जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें