फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का कांग्रेसजनों ने फूंका पुतला

Sat, 04 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को प्रोफेसर कालोनी में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार विकास करने के बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। सरकार के मंत्री सत्तामद में चूर होकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।


कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रोफेसर कालोनी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला जलाया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के मंत्री बदजुबान हो गए हैं, ऐसे मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करना चाहिए। गिरिराज सिंह की ओछी टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन


मोदी सरकार अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। सेवादल के गुलजारी लाल ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खुद को महिला हितैषी बताते हैं लेकिन उनके मंत्री महिलाओं पर गलत भाषाओं में टिप्पणी कर रहे हैं। पुतला दहन में अनुपम आनंद उपाध्याय, बाल मुकुंद कसेरा, जान मोहम्मद, राम गोपाल पासी, संतोष पाल, पंकज तिवारी, कुलदीप श्रीवास्तव, फूलचंद्र, महेश, लवकुश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें